रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर सजी राखी, बहनों ने की लंबी उम्र की प्रार्थना
बाराबंकी:आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिलेभर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास की झलक देखने को मिली। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का प्रतीक राखी बांधी। साथ ही बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी सुरक्षा, सम्मान और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर घरों से लेकर बाजारों तक उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान भाई-बहनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
