screenshot

पारम्परिक एवं ऊर्जा से भरपूर लोक नृत्य है डांडिया: डा. स्वाती यादव

Bharat Ka News

 पारम्परिक एवं ऊर्जा से भरपूर लोक नृत्य है डांडिया: डा. स्वाती यादव

डांडिया मां दुर्गा एवं महिषासुर के बीच हुये युद्ध का प्रतीक है: प्रीति गुप्ता

*नवीन नव दीप संस्था एवं लोटस लेडीज हब ने किया भव्य डांडिया महोत्सव


जौनपुर। डांडिया देश के गुजरात एवं राजस्थान राज्यों का एक प्रसिद्ध, पारम्परिक और ऊर्जा से भरपूर लोक नृत्य है। यह मुख्य रूप से शारदीय नवरात्रि पर बड़े उत्साह के साथ किया जाता है। उक्त बातें नगर के मोहल्ला नखास में आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डा. स्वाती यादव डा. स्वाति यादव रेडियो डायग्नोसिस दुर्गा डायग्नोस्टिक्स जौनपुर ने कहीं।
लोटस लेडीज हब एवं नवीन नव दीप संस्था द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव में निर्णायक मण्डल के रूप में उपस्थित प्रीति गुप्ता अध्यक्ष सखी वेलफेयर फाउण्डेशन एवं जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि डांडिया नृत्य मूल रूप से देवी दुर्गा और राक्षस महिषासुर के बीच हुये युद्ध का प्रतीक माना जाता है। इसमें उपयोग होने वाली रंगीन और सजायी गयी लकड़ी या बांस की छड़ें (डांडिया) देवी दुर्गा की तलवारों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
वहीं उर्वशी सिंह अध्यक्ष अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट ने कहा कि इस नृत्य की जड़ें भगवान कृष्ण की रासलीला से भी जुड़ी हैं। श्री कृष्ण वृन्दावन में गोपियों के साथ बांसुरी की धुन पर रास रचाते थे जो बाद में गुजरात की संस्कृति में विकसित हुआ।
रागिनी सिंह अधिष्ठाती तेजस कलर लैब डांडिया मुख्य रूप से आरती के बाद उल्लास, उत्सव और ताल-मेल के साथ छड़ियां टकराते हुए खेला जाता है। यह नृत्य समाज के सभी वर्ग के लोगों को एक घेरे में जोड़ता है। रंग-बिरंगे पारम्परिक परिधान (जैसे चनिया चोली और केडिया), ढोल-नगाड़ों की थाप और ताल से ताल मिलाते कदम माहौल को पूरी तरह ऊर्जावान बना देते हैं।
इस मौके पर आये लोगों का स्वागत शिपाली जायसवाल ने किया तो संचालन ज्योति जायसवाल ने किया। वहीं आयोजिका विदिशा जायसवाल ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में वैष्णवी जायसवाल, मुस्कान विश्वकर्मा, माला जायसवाल, बृजबाला, तेजस्वी, तेजस्वी, स्वाती जायसवाल, आयुषी सरोज सहित तमाम लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।
महोत्सव में प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा समस्त प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान मंचासीन अतिथि डा. स्वाती यादव, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, रागिनी सिंह, सपा नेत्री उषा जायसवाल एवं सोना बैंकर्स पूर्व अध्यक्ष लायनेस क्लब ने दिया। साथ ही सभी ने डांडिया खेलकर बच्चियों को प्रेरित भी किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!