गांधी जयंती पर साहू कल्याण समिति की पहल, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई जांच और दवाइयों का वितरण
जौनपुर। गांधी जयंती के अवसर पर साहू कल्याण समिति (साहू क्लब), जौनपुर की ओर से साहू धर्मशाला, भंडारी स्टेशन रोड पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन और मरीजों की नि:शुल्क बीपी एवं शुगर जांच करने के साथ आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया।
शिविर में डॉ. रवि गुप्ता, एमबीबीएस, एमडी (इमरजेंसी मेडिसिन) एवं पीटी डॉक्टर निखिल साहू, एमपीटी (न्यूरो) ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
कार्यक्रम का संयोजन न्यू सुदामा हॉस्पिटल, रसूलाबाद द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
इस अवसर पर साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, महामंत्री सिद्धार्थ कुमार साहू, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता सहित योगेश साहू, प्रदीप गुप्ता, घनश्याम साहू, संतोष गुप्ता, सतीश गुप्ता, अशोक साहू, विजय अध्यापक, संजय गुप्ता एडवोकेट, शिवकुमार साहू, सतनारायण गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, पवन साहू बाबाजी, रतन साहू भाई जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
