screenshot

गांधी-शास्त्री जयंती पर सपा ने लिया लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

Bharat Ka News


 गांधी-शास्त्री जयंती पर सपा ने लिया लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जौनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद ‘महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के विचार और आज का भारत’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को सत्य, अहिंसा और मानवता का मार्ग दिखाया, जबकि लालबहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का अहिंसा का मार्ग और शास्त्री जी की सादगी एवं ईमानदार सार्वजनिक जीवन की परंपरा भारत को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि दोनों महापुरुषों के विचारों और सिद्धांतों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें व्यक्तिगत जीवन और सार्वजनिक आचरण में भी उतारा जाए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक एवं सामाजिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, सुशील दुबे, पूनम मौर्य, दिलीप प्रजापति और शर्मिला रमेश ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

इस अवसर पर शकील अहमद, हीरालाल विश्वकर्मा, श्यामबहादुर पाल, महेंद्र यादव नेपाल, वीरेंद्र यादव, निजामुद्दीन अंसारी, गुड्डू सोनकर, अजय मौर्य, संतोष मौर्य मुन्ना, रामकेश बिंद, श्यामनारायण बिंद, अमित गौतम, पूनम यादव, सोनी सेठ, कमालुद्दीन अंसारी, अशफाक मंसूरी, अरविंद यादव एडवोकेट, प्रदीप पाल एडवोकेट, सुभाष बघेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!