समाजसेविका खुशबू जायसवाल ने कराया डांडिया महोत्सव का आयोजन

 समाजसेविका खुशबू जायसवाल ने कराया डांडिया महोत्सव का आयोजन




शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के एक वाटिका में डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ जहां सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने जमकर गरबा रास करते हुये डांडिया का आनन्द लिया। इस मौके पर कार्यक्रम निदेशक और महिला उद्यमी खुशबू जायसवाल ने बताया कि लगातार छठवें वर्ष डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में नगर के साथ बाहर से आये प्रतिभागियों ने भी सहभाग किया। महोत्सव में बेस्ट पार्टिसिपेंट, बेस्ट किड्स पार्टिसिपेंट, बेस्ट ग्रुप पार्टिसिपेंट आदि वर्गों में विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार दिया गया। बेस्ट जोड़ी का अवार्ड रोमिल ज्योति गुप्ता, प्रिंस तनिष्क गुप्ता, सत्यम अग्रहरी, रिचा अग्रहरि को मिला। वहीं बच्चों की शैली में जीतने वाले उन्नति अग्रहरी, निवेदिता जायसवाल, नायरा जायसवाल रहे। बेस्ट कास्टयूम का अवार्ड कोपल अग्रवाल, नैंसी गुप्ता, अविका चित्रवंशी को मिला तो बेस्ट ग्रुप का अवार्ड अपराजिता अग्रहरि, कनल अग्रहरि, स्मिता अग्रहरि ले गयीं। वहीं बेस्ट फीमेल डांस का अवार्ड श्रेया गुप्ता, प्रियंका चित्रवंशी, आंचल अग्रहरि को मिला। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता जायसवाल के मुख्य अतिथित्व में आयोजित कार्यक्रम में शीतल अग्रवाल ने बताया कि खुशबू जायसवाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम टीम वर्क का एक बेहतरीन उदाहरण है। कार्यक्रम का संचालन रविकांत जायसवाल और ऋतु गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ऋषिराज जायसवाल, मोहिता जायसवाल, ईशान जायसवाल राम, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सलमान शेख, डा. ज्ञानचन्द्र चित्रवंशी, जागृति चित्रवंशी, आशा गुप्ता, बुलबुल अग्रहरी, श्वेता जायसवाल, विशाल जायसवाल, डा. एसएल गुप्ता, मोहिता जायसवाल, सिम्मी गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि, शीतल अग्रवाल, पुष्कर जायसवाल, अनिल मोदनवाल, संतोष सोनी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments