screenshot

जौनपुर में 22 से 29 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा व श्रीकृष्ण नाम महायज्ञ महोत्सव

Bharat Ka News

 जौनपुर में 22 से 29 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा व श्रीकृष्ण नाम महायज्ञ महोत्सव

शिवानंद भाई श्री करेंगे कथा वाचन, प्रतिदिन यज्ञ और विभिन्न धार्मिक आयोजन

जौनपुर:
जनपद के बी.आर.पी. कॉलेज मैदान में 22 से 29 अप्रैल 2026 तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीकृष्ण नाम महायज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में कथाव्यास श्रद्धेय शिवानंद भाई श्री द्वारा कथा वाचन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति के अनुसार, 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। इसके बाद 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा, विभिन्न चरित्रों की कथाएं और धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, श्रीराम जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह जैसे प्रसंगों का विस्तार से वर्णन होगा। साथ ही प्रतिदिन सुबह 8 बजे महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।
29 अप्रैल को फूल होली महोत्सव एवं सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन “डिनर विद ठाकुर जी” (भंडारा) की भी व्यवस्था की गई है।
इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य लोगों में भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!