screenshot

साहू कल्याण समिति ने किया नूतन वर्ष अभिनन्दन एवं सांस्कृतिक संध्या विक्रम संवत् 2083

Bharat Ka News

 साहू कल्याण समिति ने किया नूतन वर्ष अभिनन्दन एवं सांस्कृतिक संध्या विक्रम संवत् 2083




साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर द्वारा नूतन वर्ष अभिनन्दन  एवं सांस्कृतिक संध्या समारोह का आयोजन किया गया। नगर के बाईपास रोड स्थित श्री गोपाल जी गार्डन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय किशन जी साहू विधायक गाज़ीपुर, कार्यक्रम अध्यक्ष साहू मुरारी लाल गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महासभा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ प्रियंका साहू संस्था अध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं महामंत्री सिद्धार्थ कुमार साहू रहे।

दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुये समारोह में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, वहीं उज्जवल गुप्ता एवं अन्य कलाकरो ने अपनी आवाज से पूरे माहौल को ही बदल दिया। इसके अलावा मंचासीन अतिथियों सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया जिसके बाद आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् भेंट करके स्वागत किया गया। इस मौके पर राजेश राज गुप्ता सीए, नामित सभासद नगर पालिका परिषद जौनपुर राहुल साहू, हरिओम गुप्ता,संतोष साहू,  आये लोगों का स्वागता अध्यक्ष डॉक्टर अतुल गुप्ता  ने किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद गुप्ता एवं चंद्रशेखर गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक घनश्याम गुप्ता सह-संयोजक आनंद साहू, सेवानिवृत्त डीजे लालचंद गुप्ता,जय प्रकाश गुप्त, विजय गुप्ता,सतीश चन्द्र गुप्ता, इं. रमेश चन्द्र गुप्ता, नीरज साहू,संतोष साहू (बच्चा),कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता,योगेश साहू, विनोद साहू,कृष्णगोपाल एडवोकेट,अनिल गुप्ता एडवोकेट,जीयाराम साहू, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्त, गोपी चंद्र साहू, प्रदीप जी, संजय गुप्ता एडवोकेट,दीपक साहू, ओमप्रकाश साहू, संतोष गुप्ता, लालजीगुप्ता, नन्हकऊ प्रसाद, पवन साहू बाबाजी,पूर्व चेयरमेन दिनेश टण्डन, आशीष गुप्ता, मधुसूदन बैंकर, डॉ० चंद्रसेन जी,रामकुमार गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी, दिनेश गुप्ता, शैल साहू, राधिका देवी, अनु साहू, सोनी गुप्ता,विभा गुप्ता,रेनू बैंकर,प्रीति गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में समिति अध्यक्ष ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!