screenshot

अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह संपन्न

Bharat Ka News

 अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क30 दिवसीय सौंदर्य  प्रशिक्षण कार्यशाला  का समापन समारोह संपन्न


ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ के लिए एक शानदार पहल :मनोरमा मौर्या




जौनपुर 


सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मे अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन एक बार पुनः निखार ब्यूटी पार्लर  खुझी मोड जौनपुर प्रशिक्षण केंद्र में सम्पन्न हुआ! कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष जौनपुर मनोरमा मौर्या  के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया!  कार्यक्रम के स्वागत में ट्रस्ट कि अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने ट्रस्ट द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्यो का पूरा संक्षिप्त परिचय दिया! मुख्य अतिथि  नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ को प्रमुखता से प्रशिक्षित करने का कार्य अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य है, हम शासन प्रशासन से निवेदन करेंगे ऐसे कल्याण कारी योजनाए जो सरकार द्वारा आयोजित होते हैं उसका भी सहयोग ट्रस्ट परिवार को मिलता रहे जिससे भविष्य में और विस्तृत रूप से कार्य किया जा सके! जिस तरह से ग्रामीण  क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ को जागरुक करना और उनके अधिकारों के लिए आगे आकर कार्य करना बहुत ही पुनीत कार्य है, ! ट्रस्ट द्वारा निरंतर महिलाओं और बच्चियो को आत्मनिर्भर बनाने के कड़ी में इस तरह के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत हर ब्लाक और हर तहसील में इस तरह के कार्य किए जा रहे हैं!  ट्रस्ट परिवार के द्वारा सदैव बेहतर कार्य किए जा रहे हैं जिसको देखते हुए हम सभी इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे और बच्चियों और महिलाओ के लिए जो जरूरत होगी उपलब्ध कराने के साथ हम सभी ट्रस्ट परिवार के साथ खड़े रहेंगे! बहुत ही अच्छा लगा इस तरह से ग्रामीण क्षेत्र और विद्यालय की बच्चियों को इस तरह से प्रशिक्षण लेते हुए देख कर भविष्य में हमेशा आत्मनिर्भर बनाने मे इनकी एक पहल बहुत कारगर होगी! मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष के साथ सीमा गुप्ता, क्षमा सिंह, के साथ कार्यक्रम की प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता  के द्वारा  सभी बच्चियों एवं महिलाओ को किए गए बेहतर प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया! प्रशिक्षण कार्यशाला के ट्रेनर के मुख्य रूप में सरोज गुप्ता, डिम्पल गुप्ता, सुमन, आंचल, साक्षी यादव रही ! प्रशिक्षण शिविर के अन्तर्गत कुल  5 श्रेणी में प्रतियोगिता रखा गया था! जिसमें बेस्ट मेकअप के लिए रीता,  , बेस्ट हेयर कट मे  नेहा निषाद,   श्रेया सोनकर, हेयर डू मे  आंचल   बेस्ट स्किन में नेहा भारती, एडवांस में प्रीति यादव रही!  कार्यक्रम में ट्रस्ट परिवार के साथ साथ मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या,, धरमू गुप्ता, शहजादी गुप्ता, दिनेश, उपेन्द्र, डिम्पल, अन्य वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे!

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!