screenshot

अनियंत्रित पिकअप गड्ढे में पलटी, चालक घायल

Bharat Ka News

 अनियंत्रित पिकअप गड्ढे में पलटी, चालक घायल




बरसठी जौनपुर 


क्षेत्र के बधवा-जमालापुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह खोइरी (खरगापुर) गांव के समीप बबूरीगांव मोड़ पर एक खाली पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह चालक को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां उसके सिर में चोट के कारण रक्तस्राव पाया गया। घायल चालक की पहचान किशन कुमार पुत्र शेषनाथ, निवासी भिखारीपुर थाना मछलीशहर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिकअप भूसा लादने के लिए तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान अचानक नियंत्रण बिगड़ने से वाहन गड्ढे में पलट गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त स्थान पर एक के बाद एक मोड़ होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अब तक कोई चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीण विनोद पाल, रविन्द्र शुक्ला (कल्लू), राजनारायण प्रजापति, जयशंकर शुक्ला, रामकुमार मौर्या व सुनील कुमार मौर्या आदि ने संबंधित विभाग से संज्ञान लेकर चेतावनी बोर्ड व स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लग सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!