screenshot

निषिधा ब्यूटी पार्लर एंड बुटीक प्रशिक्षण केंद्र में “कौशल से आत्मनिर्भरता” सेमिनार आयोजित

Bharat Ka News

 निषिधा ब्यूटी पार्लर एंड बुटीक प्रशिक्षण केंद्र में “कौशल से आत्मनिर्भरता” सेमिनार आयोजित




बदलापुर/जौनपुर

निषिधा ब्यूटी पार्लर एंड बुटीक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए “कौशल से आत्मनिर्भरता” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं केंद्र की संचालिका पारुल सिंह ने उपस्थित युवतियों को ब्यूटी एवं फैशन क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में कौशल आधारित प्रशिक्षण ही आत्मनिर्भरता की कुंजी है। यदि युवतियां अपने हुनर को निखारें, तो वे न केवल रोजगार प्राप्त कर सकती हैं, बल्कि स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकती हैं।

सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसरों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और उत्साह का संचार हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!