screenshot

चकबंदी की महिला कर्मचारी व अधिवक्ता के बीच विवाद सुलझा,सीओ के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

Bharat Ka News


चकबंदी की महिला कर्मचारी व अधिवक्ता के बीच विवाद सुलझा,सीओ के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत



शाहगंज जौनपुर


 अधिवक्ता समिति द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी  गिरेंद्र सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चकबंदी विभाग की महिला कर्मचारी और अभद्रता करने के आरोपित उसके रिश्तेदार को तत्काल तलब किया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच मामले का पटाक्षेप करते हुए महिला कर्मचारी को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी। बताया जाता है कि अधिवक्ता समिति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि चकबंदी कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारी के परिजनों द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार और धमकी दी गई थी, जिससे आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई। काफी देर तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई और विवाद का समाधान हो गया।

सीओ के इस प्रयास से क्षेत्र में संभावित तनाव टल गया और अधिवक्ताओं तथा विभागीय कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बहाल हो सका।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!