screenshot

गर्मी बढ़ते ही बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल

Bharat Ka News


 गर्मी बढ़ते ही बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल


रात में गुल हो रही बिजली, उमस और मच्छरों से बढ़ी परेशानी



सिरकोनी जौनपुर


 गर्मी का मौसम शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था एक बार फिर पुराने ढर्रे पर लौटती नजर आ रही है। तेज धूप, उमस और बढ़ते तापमान से लोग पहले ही परेशान हैं, वहीं लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शाम होते ही कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है, जिससे लोगों को रात अंधेरे और गर्मी में बितानी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि दिन भर किसी तरह कामकाज करने के बाद रात में आराम की उम्मीद रहती है, लेकिन बिजली गायब होने से चैन की नींद भी नसीब नहीं हो रही। कई इलाकों में रात 1 बजे या 2 बजे कुछ देर के लिए बिजली आती है और फिर तुरंत चली जाती है। इस अनियमित आपूर्ति के कारण लोग पंखा, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण भी सही ढंग से नहीं चला पा रहे हैं।

बिजली कटौती के साथ मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ गया है। गर्मी और उमस के बीच बिना बिजली के रात गुजारना लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!