screenshot

कुटीर पीजी कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Bharat Ka News

 कुटीर पीजी कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित


पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुटीर पीजी कालेज चक्के में प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वन्दना सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, शिक्षकों, प्रतिभावान आईआईटी जैम एवं जेआरफ नेट उत्तीर्ण कर लिये छात्रों को मेडल, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

साथ ही मुख्य अतिथि ने छात्रों को सफलता का मूल मंत्र शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता को बताते हुए कहा कि व्यस्त जीवन में अपने कार्यों का स्वयं अवलोकन कर समाज एवं राष्ट्र के प्रति संतुष्ट पूर्ण कार्य द्वारा ही जीवन में सफलता प्राप्त किया जा सकता है। योग को रेखांकित करते हुये उन्होंने बताया कि योग करने से आध्यात्मिक एवं मानसिक ऊर्जा का संचार होता है। माता, पिता एवं गुरु धरती के सबसे बड़े भगवान है। उनके प्रति सदा समर्पित भाव से रहना चाहिए।
इसी क्रम में अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति प्रो. डी.डी. दुबे ने कहा कि आज हम सभी को स्नेह एवं संवेदनशील मनुष्य बनने की आवश्यकता है। हम समाज के ऐसा नागरिक बने ताकि हमारा आचरण समाज को सही दिशा दे सके। प्रबंधक डॉ अजयेन्द्र दुबे ने रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के तहत महाविद्यालय के 20 छात्रों का कैम्पस चयन एवं 7 छात्रों का IIT जेम  एवं एक छात्र का यूजीसी नेट जेआरएफ एवं भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा में 1 छात्र के चयन होने पर हर्ष ज्ञापित किया। साथ ही स्वागत उद्बोधन में कहा कि किसी भी संस्था का प्रमुख कर्तव्य छात्रों का नैतिक एवं चारित्रिक विकास करना है। छात्र किसी भी संस्था का आधारशिला स्तम्भ होता है। प्राचार्य प्रो राघवेन्द्र पाण्डेय ने आभार ज्ञापन किया।
इसके पहले कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती एवं संस्थापक जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि का स्वागत प्रबन्धक, प्राचार्य सहित अन्य सम्मानित शिक्षकों ने माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अंजनी सिंह प्रबन्धक, त्रिलोकीनाथ मिश्र, शरद मिश्र पूर्व शाखा प्रबन्धक, शशि शेखर मिश्र प्रबन्धक, सुरेश यादव प्रधानाचार्य, डा. राकेश मिश्र प्राचार्य, डा. राहुल अवस्थी प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, सेवानिवृत शिक्षक सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्र का संचालन डॉ अनुज शुक्ला ने किया।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!