screenshot

पीएम सूर्य घर योजना के तहत युवक को पुरस्कार में मिली स्कूटी

Bharat Ka News

 पीएम सूर्य घर योजना के तहत युवक को पुरस्कार में मिली स्कूटी 


महराजगंज जौनपुर 



पीएम सूर्य घर योजना के तहत वेंडर चांदनी सोलर ऊर्जा जौनपुर के प्रचारक प्रमोद कुमार  द्वारा रविवार को प्रोत्साहित कर 50 परिवारो को सूर्य घर योजना का लाभ पहुचाया गया। पी एम सूर्य घर योजना के तहत  लोगों को आवश्यक  निधि उपलब्ध कराने हेतु निकटतम बैंक यूबीआई शाखा सराय पडरी के  प्रबंधक  दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा कम ब्याज दर पर लोगों को लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है । यूनियन बैंक प्रबंधक दुर्गेश श्रीवास्तव ने पी एम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत वेंडर द्वारा प्राप्त बतौर पुरस्कार लाभार्थी अल्बक्स अंसारी निवासी सराय पड़री को तीन किलो वाट सोलर सिस्टम के साथ साथ निःशुल्क एक इलेक्ट्रिक स्कूटी रविवार को दी गई।

इस योजना के तहत राज्य व केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी के तौर पर एक लाख ,आठ हजार रूपये की सब्सिडी खाते में हस्तांतरित होगी। प्रचारक प्रमोद कुमार निवासी सराय पडरी द्वारा क्षेत्र के लोगों को प्रोत्साहित कर गरीब परिवार के घरों को तीन किलोवाट का प्रोजेक्ट लगवाकर रोशन किया गया । क्षेत्र के लोगों के द्वारा बैंक प्रबंधक दुर्गेश श्रीवास्तव और प्रचारक प्रमोद कुमार के सहयोग का लोगों ने प्रशंसा किया मौके पर हेमंत कुमार गुप्ता शिक्षक, शैलेन्द्र सिंह मैनेजर, संतोष सिंह, नमन श्रीवास्तव बैंक कैशियर,नवनीत सिंह फील्ड ऑफिसर,अजीम लेखाकार, श्यामू सरोज,  अनूप चंद्र यादव, अखिलेश गौतम कोटेदार सहित क्षेत्र के कई लाभार्थी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!