screenshot

जन्म प्रमाण पत्र के लिए तीन माह से तहसील और ब्लाक का चक्कर लगा रही पीड़िता

Bharat Ka News


 जन्म प्रमाण पत्र के लिए तीन माह से तहसील और ब्लाक का चक्कर लगा रही पीड़िता 



महराजगंज जौनपुर 


जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना आसान नहीं है । तहसील से ब्लाक तक के कर्मचारी बिना अवैध अतिरिक्त वसूली के दस्तावेज आगे नहीं बढ़ाते । जिससे लोग महीनों से चक्कर लगाते लगाते थक गए है वही अवैध तरीके की वसूली एक नियम बन गई है जिसका खामियाजा गरीबों को झेलना पड़ रहा है  । गरीब किसान बेसहारा लोग परेशान हो रहे है ।

तहसील बदलापुर कार्यालय में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जो मुँह मांगा पैसा देता है उसका  प्रमाण पत्र 10 दिन के अंदर बनकर तैयार मिलता है जो पैसा देने में असमर्थता जताता है उसे ब्लाक और तहसील कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है 

 क्षेत्र के राजपुर रूखार निवासी विनय पटेल ने बताया । अपने  एक भतीजे और एक भतीजी का 2 माह पहले जन्म प्रमाण पत्र के लिए तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था जो एक सप्ताह बाद ब्लाक पर आया । ब्लाक से गवाह का आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज लगाकर तहसील भेजा गया । दो माह बीत गया तहसील से जन्म प्रमाण पत्र का आदेश नहीं लौटा । 

वही चांदपुर गांव निवासी गीता लोना पत्नी फागू लोना ने बताया कि बीते  2 जनवरी को अपने पुत्र शनि लोना,पुत्री प्रिया लोना के जन्म प्रमाण पत्र के लिए तहसील में प्रार्थना पत्र दिया 23 जनवरी को तहसील से ब्लाक भेजा गया ब्लाक से रिपोर्ट लगाकर तहसील बदलापुर कार्यालय गया लेकिन अभी तक उसका जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिला । तीन माह बीत गया।वह बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए परेशान है। जिसके कारण न आधार कार्ड बन रहा न तो विद्यालय में प्रवेश हो पा रहा है वह दर दर भटक रही है। बताया कि तहसील पर जाने पर एक जन्म प्रमाण पत्र के लिए दो सौ रुपए की मांग हो रही है पैसा न दे पाने के कारण जन्म प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बना ।

इस संबंध में बदलापुर एडीएम योगिता सिंह ने कहा मामले की जानकारी नहीं है जिनका जन्म प्रमाण पत्र रुका  होगा जांच कर निस्तारित किया जायेगा ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!