हरिहर सिंह इण्टरनेशनल स्कूल में खुशियों की बौछार
शिवानी पटेल ने हाईस्कूल तो रवि मौर्य ने इण्टरमीडिएट में मारी बाजीजौनपुर। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और वैश्विक मानकों के लिये पहचाने जाने वाले हरिहर सिंह इण्टरनेशनल स्कूल (उमरपुर) ने आईसीएसई (ICSE) बोर्ड परीक्षा-2026 में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर दिया है। विद्याल
य के मेधावियों ने शानदार अंक प्राप्त करके न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि जनपद में विद्यालय की गरिमापूर्ण स्थिति को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
हाईस्कूल की परीक्षा में शिवानी पटेल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुये 87 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की ही अंजलि मिश्रा ने 86.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान हासिल किया तो विशाल सिंह 81.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इन मेधावियों की सफलता पर शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।
वहीं इण्टरमीडिएट के रवि मौर्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर 73 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुये विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। रवि की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।
विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबन्धक डा. ओम प्रकाश सिंह एवं उपप्रबंधिका मधुलिका सिंह ने मेधावियों को आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्या डा. वन्दना सिंह ने कहा कि आईसीएसई बोर्ड के कठिन पाठ्यक्रम के बावजूद विद्यार्थियों ने जो अनुशासन और लगन दिखाई है, वह काबिले तारीफ है। इस अवसर पर छाया सिंह, डायरेक्टर अमित प्रकाश सिंह, डायरेक्टर पवन प्रकाश सिंह सहित समस्त शिक्षक वर्ग ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
बता दें कि हरिहर सिंह इण्टरनेशनल स्कूल अपनी आधुनिक शिक्षण पद्धति और अनुशासित वातावरण के लिये जाना जाता है। आईसीएसई बोर्ड के मानकों के अनुरूप यहाँ न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि प्रयोगात्मक शिक्षा और अंग्रेजी संवाद कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
.jpg)