बीआरपी इंटर कॉलेज में भागवत कथा का समापन, सम्मान समारोह में ‘महारत्न’ से विभूतियां सम्मानित
जौनपुर।
बीआरपी इंटर कॉलेज में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुक्रवार को भव्य सम्मान समारोह के साथ समापन (विश्राम) हुआ। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति व श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
कथावाचक महाराज श्री ने कथा के सफल आयोजन में विशेष योगदान देने वाले लोगों का उल्लेख करते हुए ‘महारत्न’ के रूप में सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इन विभूतियों के सहयोग और समर्पण से ही कथा का सफल आयोजन संभव हो पाया।
‘महारत्न’ के रूप में सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से ज्ञानप्रकाश सिंह (विशेष योगदान), श्रवण सिंह डब्बू (अथक प्रयास), प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज अग्रहरी, विनोद अग्रहरी, विजय अग्रहरी, अजय सिंह, अखिल मिश्रा, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ सुभाष जी, डॉ संजय जी, निखिल सिंह, सतीश सिंह (भाजपा नेता) तथा महंत रिंकू महाराज (बड़ेकू हनुमान जी) शामिल रहे।
महाराज श्री ने अग्रहरी समाज की विशेष भूमिका की सराहना की, वहीं जौनपुर के पेट्रोलियम विभाग द्वारा दिए गए सहयोग का भी उल्लेख किया। इसके साथ ही जौनपुर के चिकित्सकों द्वारा महाराज श्री को दिए गए विशेष सम्मान को भी सराहा गया।
कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में मनीष चौरसिया, पंकज श्रीवास्तव, मनोज सिंह, राहुल, आशुतोष, रोशन, दीपक श्रीवास्तव, अब्दुल कादिर, डॉ एन.के. सिंह, डॉ अरुण जी, डॉ सुभाष सिंह सहित जौनपुर के अनेक गणमान्य नागरिकों का योगदान रहा।
समापन अवसर पर भक्ति संगीत, पूजन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
