screenshot

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिये पूर्वांचल बालोद्यान की अनोखी पहल

Bharat Ka News

 प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिये पूर्वांचल बालोद्यान की अनोखी पहल

विद्यालय परिवार ने शुरू की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी योजना



JEE, NEET, SSC के लिये बच्चों को बनाया जायेगा योग्य: शैलेश यादव
जौनपुर। नगर के वन विहार रोड पर स्थित पूर्वांचल बालोद्यान इण्टर कॉलेज द्वारा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिये एक सराहनीय पहल की गयी है। विद्यालय में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को JEE, NEET, SSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क करायी जायेगी।
इस आशय की जानकारी देते हुये विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश यादव ने बताया कि ग्रामीणांचलों में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गयी है। इसके अन्तर्गत अनुभवी शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाएं संचालित की जायेंगी तथा विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन दिया जायेगा।
इसी क्रम में विद्यालय की प्रबन्धक लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस योजना से छात्रों को बड़े शहरों में महंगी कोचिंग लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं शीघ्र ही विद्यालय में सम्पर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!