screenshot

अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, पार्क का उद्घाटन—विवेक रंजन यादव की पहल से साकार हुआ स्व. डॉ. केपी यादव का सपना

Bharat Ka News

 अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, पार्क का उद्घाटन—विवेक रंजन यादव की पहल से साकार हुआ स्व. डॉ. केपी यादव का सपना


जौनपुर: जाफराबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा उत्तर गांव में अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव में निर्मित पार्क का उद्घाटन माननीय विधायक जाफराबाद के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति ने इसे विशेष बना दिया।
इस पूरे आयोजन में विवेक रंजन यादव (प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी) की भूमिका खास तौर पर सराहनीय रही। उनकी सक्रियता और निरंतर प्रयासों के चलते यह कार्य संभव हो सका। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि यह पार्क उनके पिता स्वर्गीय डॉ. के.पी. यादव (पूर्व राज्य मंत्री) का सपना था, जिसे आज उन्होंने ग्रामवासियों के सहयोग और अपनी मेहनत से साकार किया है। उन्होंने इसे गांव के विकास और अपने पिता के सपनों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
कार्यक्रम में देर शाम मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज का आगमन हुआ, जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने गांववासियों का उत्साहवर्धन करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विवेक रंजन यादव ने अपने संबोधन में माननीय विधायक एवं सांसद के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही ऐसे जनहित के कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी गांव के विकास के लिए इसी तरह कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कमला यादव, प्रिंस रंजन यदुवंशी, जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 73 राहुल त्रिपाठी, अवधनाथ पाल, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष,विनय यादव, अवनेंद्र यादव (बबलू जी), बूथ अध्यक्ष राजन मौर्य, बूथ अध्यक्ष गोलू मौर्य, अखिलेश पाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर बाबा साहब के विचारों को अपनाने और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


पत्रकार कृष्णा यादव




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!