screenshot

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर जौनपुर में भव्य शोभायात्रा, अंबेडकर तिराहे पर श्रद्धांजलि के साथ समापन

Bharat Ka News


 डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर जौनपुर में भव्य शोभायात्रा, अंबेडकर तिराहे पर श्रद्धांजलि के साथ समापन


जौनपुर, 14 अप्रैल। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर लक्ष्मी देवी हराइपुर जौनपुर ट्रस्ट द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा जमैथा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व को अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन शिवा मधुकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर दीपक कुमार, राकेश कुमार, सौरभ कुमार, प्रण विजय सिंह, शैलेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं अमित यादव (भावी जिला पंचायत सदस्य) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में अंबेडकर तिराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोभायात्रा का समापन

पत्रकार : शाशक श्रीवास्तव 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!