screenshot

जेसीआई चेतना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा के दौरान किये कई सेवा कार्य

Bharat Ka News

 जेसीआई चेतना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा के दौरान किये कई सेवा कार्य

जौनपुर। जेसीआई चेतना के तत्वावधान में सरला महेश्वरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अध्यक्ष  भरत एन. आचार्य की आधिकारिक यात्रा पर जेसीआई जौनपुर चेतना व शाहगंज के समस्त अध्याय का सफल मीट का आयोजन किया। विभिन्न जेसीआई लोकल ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं जेसीआई चेतना नेशनल प्रोजेक्ट के तहत लगभग 100 स्टील पानी की बोतल का वितरण राष्ट्रीय अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्ष गौरव सेठ एवं उपाध्यक्ष विनायक गुप्ता द्वारा किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शहर से प्लास्टिक बोतल का उपयोग पूर्ण रूप से बंद किया जाना है तथा स्वच्छ जल के लिए लोगों का जागरूक करना है। साथ ही मच्छरदानी का वितरण स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया। गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु सीलिंग फैन को भी स्कूल मैनेजर को सौंपा गया।

इस दौरान सचिव वंशिका जी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में जेसीआई जौनपुर के कार्य करने के तरीके की खूब सराहना किया। साथ ही उनके उत्कृष्ट प्रभावशाली व योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने वाले आयोजकों की प्रशंसा करते हुये बताया कि जेसी का विस्तार जौनपुर और अधिक संख्या में किया जा सकता है।
इस दौरान समस्त सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिन देकर सम्मानित किया। वहीं अध्यक्ष सरला महेश्वरी ने अपने द्वारा किये गये कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिसकी प्रशंसा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मण्डलाध्यक्ष तथा जोन उपाध्यक्ष द्वारा की गयी। समापन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष, मण्डलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!