screenshot

लायंस क्लब क्षितिज का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Bharat Ka News

 लायंस क्लब क्षितिज का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न


समाज सेवा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदस्यों को मिला सम्मान





जौनपुर :लायंस क्लब क्षितिज द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीडीजी सीए सौरभ कांत, विशिष्ट अतिथि डॉ आर.एन. त्रिपाठी, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैयद मोहम्मद मुस्तफा, अध्यक्ष प्रदीप सिंह, डॉ दिलीप सिंह, विष्णु सहाय, सचिव अजीत सोनकर एवं कोषाध्यक्ष दीपक साहू द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब द्वारा वर्ष भर किए गए समाज सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि सौरभ कांत ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब क्षितिज समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ाने और रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने क्लब के समर्पण, टीमवर्क और सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक परिवार बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ आर.एन. त्रिपाठी ने भी क्लब के सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था समाजसेवा के साथ-साथ अन्य संस्थाओं को भी सम्मानित कर प्रेरणा देती है।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कौशल त्रिपाठी को “बेस्ट लायन ऑफ द ईयर”, अंजनी प्रजापति को “बेस्ट न्यू लायन ऑफ द ईयर” तथा सुनील कनौजिया को “बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर” का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा विष्णु सहाय, अतुल सिंह, संजय गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सेठ, जय कृष्ण साहू और शशांक सिंह रानू सहित कई सदस्यों को विभिन्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन टीडीएमसी स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ अर्चना सिंह ने प्रभावी ढंग से किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!