भीषण गर्मी के बीच जनगणना कार्य पर यूटा की आपत्ति, जुलाई में कराने की उठाई मांग
प्रांतीय नेतृत्व राजेंद्र सिंह राठौर के निर्देश पर यूटा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रशासन अजय कुमार अंबष्ट को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी, तीखी धूप और हीट वेव की स्थिति बनी हुई है, जिससे जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में जनहित और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कार्य जुलाई में कराया जाना अधिक उचित होगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. आशीष सिंह, अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, श्रीकृष्ण पांडे, संगठन मंत्री यशवंत सिंह और श्रीपाल यादव शामिल रहे।
.jpg)