screenshot

परिवहन मंत्री ने निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का किया शुभारम्भ

Bharat Ka News

 परिवहन मंत्री ने निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का किया शुभारम्भ

शाहगंज, जौनपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से स्थानीय क्षेत्र में निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन जीवन ज्योति सेवा फाउण्डेशन द्वारा किया जा रहा है। जेमुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने फीता काटकर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया। इसके बाद विभिन्न समाजसेवियों, पूर्व एवं वर्तमान प्रधानों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर बताया गया कि प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को निःशुल्क सिलाई एवं कढ़ाई का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा जिससे वे स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!