screenshot

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने गौरी शंकर धाम में की विशेष पूजा-अर्चना

Bharat Ka News
यशस्वी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने गौरी शंकर धाम में की विशेष पूजा-अर्चना    
 


जौनपुर

 देश के यशस्वी और जनप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज जौनपुर के सुप्रसिद्ध और आस्था के प्रमुख केंद्र श्री गौरी शंकर धाम मंदिर में एक भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने बाबा भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की।

सांसद सीमा द्विवेदी ने पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच देश की सुख, समृद्धि, सुरक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन के लिए मंगल कामना की।

12 वर्ष का कार्यकाल: सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम युग : सीमा द्विवेदी

इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के इतिहास में 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' के स्वर्णिम अध्याय हैं आज भारत वैश्विक पटल पर एक महाशक्ति बनकर उभरा है। कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, भव्य राम मंदिर का निर्माण, और देश के करोड़ों गरीबों को पक्के मकान, राशन, स्वास्थ्य बीमा व सम्मानजनक जीवन देना मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है।

उन्होंने आगे कहा कि आज का यह आयोजन केवल एक राजनीतिक उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रधान सेवक के प्रति जनता के अगाध प्रेम और कृतज्ञता को प्रकट करने का माध्यम है गौरी शंकर धाम की यह पावन भूमि आज इस संकल्प की साक्षी बनी है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत 'विकसित भारत' बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय सरोज मंडल अध्यक्ष संतोष पासी सुधीर तिवारी शिव प्रकाश सिंह श्रीमती सुमन द्विवेदी मनोज द्विवेदी शिवम् सिंह चंचल सिंह दीपक तिवारी दिनेश मिश्रा पप्पू मिश्रा अंजनी तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक व पार्टी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!