screenshot

गरीब नवाज जनसेवा ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क प्याऊ कैम्प

Bharat Ka News

 गरीब नवाज जनसेवा ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क प्याऊ कैम्प




सिद्दीकपुर, जौनपुर। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुये गरीब नवाज जनसेवा ट्रस्ट ने मेडिकल कॉलेज सिद्दीकपुर के निकट निःशुल्क प्याऊ कैंप का शुभारंभ किया। यह सेवा शिविर 1 से 15 जून तक संचालित किया जायेगा जिसमें राहगीरों, मरीजों के परिजनों, छात्रों एवं आम नागरिकों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
इस पुनीत कार्य का संचालन मकसूद अली एवं खुर्शीद अली के नेतृत्व में किया जा रहा है। बताया गया कि ट्रस्ट का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाकर मानव सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश देना है। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्याऊ कैंप का लाभ उठाया और इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना किया।
इस सेवा कार्य में डॉ. बृजेश कनौजिया (कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ) का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। इसके अतिरिक्त शशिकांत सिंह, इंद्रजीत चौहान, राहुल मौर्य, रियाज़ अहमद, कनक वर्मा, राहुल सिंह, गुलाम रब्बानी सहित अनेक समाजसेवियों एवं सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि "प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी इंसानियत और सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।" इसी भावना के साथ यह निःशुल्क प्याऊ कैंप संचालित किया जा रहा है, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके और समाजसेवा का भाव मजबूत हो।
ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह अभियान मानवता, भाईचारे और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है। स्थानीय नागरिकों ने ट्रस्ट की इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!