screenshot

भारतीय योग संस्थान जौनपुर का चुनाव सम्पन्न

Bharat Ka News

 


भारतीय योग संस्थान जौनपुर का चुनाव सम्पन्न

राम आसरे प्रधान, जय प्रकाश मंत्री, जागेश्वर प्रसाद संगठन मंत्री चुने गये
ममता देवी व पीताम्बर दास को दी गयी क्षेत्रीय प्रधान की जिम्मेदारी
जौनपुर। नगर के चहारसू चौराहे के पास स्थित आर्य समाज मन्दिर पर भारतीय योग संस्थान के केन्द्रीय पर्यवेक्षक/जिला प्रधान इलाहाबाद जय प्रकाश श्रीवास्तव व अम्बेडकरनगर के जिला प्रधान आसाराम वर्मा के नेतृत्व में जनपद इकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सर्वसैम्मत से जिला प्रधान राम आसरे साहू चुने गये। साथ ही जिला मंत्री जय प्रकाश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री जागेश्वर प्रसाद केसरवानी, क्षेत्रीय प्रधान ममता देवी और पीताम्बर दास साहू को चुना गया।
इसी क्रम में भारतीय योग संस्थान के आर्य समाज के केन्द्र प्रमुख राजेश सेठ, भगत सिंह पार्क के केन्द्र प्रमुख विमला अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री शशि कुशवाहा, पॉलिटेक्निक क्षेत्र के केन्द्र प्रमुख गिरीश चन्द्र चौबे और मंत्री बृजसेन एडवोकेट को चुना गया।
इस अवसर पर आत्माराम, आलोक सेठ, अतुल साहू, चन्दन सेठ, पुष्पा सेठ, धीरज गुप्ता, रीता केसरवानी, जयंती साहू, अनीता जायसवाल, पूनम जायसवाल, वन्दना गुप्ता, शकुंतला गुप्ता, कामिनी अग्रहरि, शोभा गुप्ता, शशि गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!