screenshot

विश्व पर्यावरण दिवस पर विकेश उपाध्याय ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Bharat Ka News

 विश्व पर्यावरण दिवस पर विकेश उपाध्याय ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता एवं प्रमुख व्यवसायी विकेश उपाध्याय "विक्की" ने शुक्रवार को नगर के इंग्लिश क्लब के समीप वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नीम सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से वृक्षारोपण अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!