screenshot

समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन

Bharat Ka News

 समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन




 जौनपुर 

जिले की रोडवेज के आसपास की कॉलोनी में तमाम समस्याओं व्याप्त हैं, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य को ज्ञापन सौपा और समाधान के लिए लोगों ने आग्रह किया।

 बता दें कि रोडवेज कॉलोनी मैं समस्याओं को लेकर अधिवक्ता ओम प्रकाश यादव ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या को ज्ञापन सौपा और कहा कि कॉलोनी में नाली जेसीबी कार्य के दौरान छात्रिग्रस्त हो गई हैं। जिसमें जल निकासी बाधित हो गई है लोग परेशान हैं जिसका शीघ्र मरम्मत कराया जाए। नालियों के नियमित साफ सफाई कराई जाए। कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की समस्या है, यहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराई जाए। जिससे रात में आवागमन में कठिनाई न हो और जरूरत के स्थान पर प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए । कॉलोनी में नियमित सफाई जल की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। पीने के पानी की समस्या है जिसका होना जरूरी है। इन सब मामलों को लेकर को ज्ञापन दिया और निस्तारण की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पर शीघ्र निस्तारण थी किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!