भगवान चित्रगुप्त का किया गया श्रृंगार, दर्शन—पूजन करने पहुंचे भक्तगण
जौनपुर। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर ने भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा में भगवान जी का श्रृंगार किया। साथ ही दिव्य—भव्य भी आरती किया। विदित हो कि राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव की टीम ने बैठक में संकल्प लिया था कि अपने आराध्य देव के इस मंदिर में सवा महीने तक प्रतिदिन आरती किया जाय। टीम ने संकल्प पूरा करते हुये शुक्रवार को भगवान का भव्य श्रृंगार किया। यह अनुष्ठान सोमेश श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अभिलव श्रीवास्तव संगठन महामंत्री ने किया। श्रृंगार, पूजन, आरती में जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव एवं कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी अस्थाना, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया एडवोकेट, श्री चित्रगुप्त सभा जौनपुर के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट, रूपेश श्रीवास्तव अकेला, शैलेन्द्र मोहन संगठन मंत्री ने पूजन किया।धर्मशाला अध्यक्ष रामेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा प्रातः 6 से 10 बजे तक और शाम को 6 से रात्रि 10 बजे रात्रि तक खुलता है। मंदिर में भगवान जी के लिये पंखा एवं लाइट लगाने का कार्य किया गया। वहीं श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट ने कहा कि चित्रगुप्त जी सभी वर्ग के भगवान हैं। सभी प्राणियों के कर्मबही, लेखा—जोखा, लेखनी न्याय के भगवान हैं। उनका दर्शन, पूजन, आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करना चाहिये। अपने बच्चों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ आदि अवसर पर मंदिर अवश्य जायं। वहीं राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अश्वनी अस्थाना, आरती पूजन प्रभारी शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, रूपेश श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री ने सर्वसमाज से अनुरोध किया कि समय निकालकर आरती में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बनें। इस अवसर पर तमाम स्वजातीय बन्धु उपस्थित रहे।
.jpg)