screenshot

विवेकानंदनवरात्र में उमड़ेगी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़:पांडा विवेकानंद

Bharat Ka News

विवेकानंदनवरात्र में उमड़ेगी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़:पांडा विवेकानंद



जौनपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर को लेकर विंध्याचल स्थित मां शीतला चौकिया धाम में तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर को भव्य रूप देने के साथ श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस बार भी लाखों भक्तों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
मंदिर के पांडा विवेकानंद ने बताया कि नवरात्र को देखते हुए मंदिर परिसर और गर्भगृह की साफ-सफाई अंतिम चरण में है। मंदिर को सजाने के लिए वाराणसी से विशेष माला-फूल और गजरे मंगवाए जा रहे हैं, जबकि मध्य प्रदेश से आने वाली विशेष नारियल और श्रृंगार सामग्री से मां का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। सोमवार को परंपरा के अनुसार विशेष श्रृंगार भी किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं। वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं और आजमगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों से आने वाले भक्तों के लिए राजकीय विद्यालय के पास से प्रवेश की व्यवस्था बनाई गई है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
पांडा विवेकानंद के अनुसार, नवरात्र के दौरान प्रतिदिन करीब 30 से 40 हजार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। कलश स्थापना, सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है।
व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के मुख्य द्वार पर शुद्ध पेयजल और फलाहार की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के आसपास विकास कार्य भी जारी हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि निर्माण कार्यों के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।
इसी क्रम में प्रशासन और मंदिर पदाधिकारियों के बीच बैठक कर सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर रणनीति तैयार की गई है। पंडा समाज ने सभी देशवासियों को चैत्र नवरात्र की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए मां शीतला के आशीर्वाद की कामना की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!