श्रीराम लोगों के दिलों में रहते हैं: डा. मदन मोहन
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में पुरुषोत्तम मास में चल रहे श्रीराम कथा के समापन विश्राम दिवस के मौके पर मंगलवार को कथा प्रवचन के दौरान बताया कि दुनिया के और राजा किले में रहते थे, इसलिए भूतपूर्व हो गये किन्तु श्रीराम लोगों के दिलों में रहते हैं, इसलिए पूरी दुनिया आज भी भगवान् के रूप में पूज्यनीय है। उक्त बातें चौकियां धाम में अधिकमास भर चलने वाले श्रीराम कथा महोत्सव के विश्राम दिवस पर वाराणसी से पधारे मानस कोविद डा मदन मोहन मिश्र ने कही।
उन्होंने विश्राम दिवस पर रामराज्य की चर्चा करते हुये कहा कि श्रीराम अयोध्या में सर्वप्रथम कैकेयी से मिलकर उन्हें सम्मान दिया। श्रीराम को वही प्रिय हैं जो उनके अनुसार चलता है। प्रभु श्रीराम ने कहा कि यदि मैं कोई बात नीति विरुद्ध कहूँ तो बिना डर के आप लोग मुझे रोक देना। यह रामराज्य का असली लोकतंत्र है। राज घाट पर चारों वर्णों के लोग एक साथ स्नान करते थे।
इसी क्रम में डा. अखिलेश चंद पाठक ने पुरुषोत्तम मास महात्म्य का बडा सारगर्भित प्रवचन किया। मंच का संचालन गुड्डू उपाध्याय ने किया। अन्त में आयोजक शिवाश्रय गिरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
.jpg)