screenshot

ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान संविदा कर्मी करंट से झुलसा, हालत नाजुक

Bharat Ka News

 ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान संविदा कर्मी करंट से झुलसा, हालत नाजुक


 


शाहगंज जौनपुर

शाहगंज के बड़ागांव में विद्युत मरम्मत कार्य के दौरान एक संविदा विद्युतकर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल कर्मी को तत्काल शाहगंज नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संविदा कर्मी संजय मौर्य अपने साथी धर्मेन्द्र यादव के साथ बड़ागांव स्थित 100 केवी ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले बूढ़ूपुर पावर हाउस से शटडाउन लिया गया था। 
इसके बाद संजय मौर्य ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम कर रहे थे कि अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट लगते ही संजय मौर्य ट्रांसफार्मर से दूर जा गिरे और उनकी नाक से खून बहने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मी धर्मेन्द्र यादव ने बिना देर किए घायल संजय मौर्य को गांव के एक चिकित्सक के पास पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शाहगंज रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के संबंध में उपखण्ड के अवर अभियंता संतोष यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि शटडाउन लेने के बावजूद ट्रांसफार्मर में करंट कैसे आया। मामले की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!