screenshot

भाजपा जाति और धर्म की राजनीति करती है, विकास से कोई लेना-देना नहीं : अशोक सिंह

Bharat Ka News


 भाजपा जाति और धर्म की राजनीति करती है, विकास से कोई लेना-देना नहीं : अशोक सिंह

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने रविवार को जोगियापुर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल जाति और धर्म की राजनीति कर रही है, जबकि विकास कार्यों से उसका कोई सरोकार नहीं है।
अशोक सिंह ने कहा कि यदि भाजपा सरकार वास्तव में विकास के प्रति प्रतिबद्ध है तो जौनपुर में विकास के नाम पर किए गए किसी एक बड़े कार्य को प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव जनता के सामने गिनाकर बताएं। उन्होंने दावा किया कि जिले में विकास कार्यों की स्थिति बेहद निराशाजनक है और जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की रणनीति स्पष्ट की। अशोक सिंह ने कहा कि समाज विकास क्रांति Party उत्तर प्रदेश की अधिकतम विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी अन्य दल से गठबंधन करने की इच्छुक नहीं है। हालांकि यदि कोई राजनीतिक दल उनकी पार्टी की नीतियों और शर्तों को स्वीकार करता है तो उस पर विचार किया जा सकता है।
पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि समाज विकास क्रांति पार्टी सर्व समाज की पार्टी है और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करती है। उन्होंने दावा किया कि यदि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा और दशा दोनों बदल दी जाएंगी। प्रेस वार्ता में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!