जौनपुर न्यायालय में अधिवक्ता परिषद काशी प्रान्त की हुई बैठक
जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता परिषद काशी प्रान्त एवं जनपद इकाई के पदाधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का नेतृत्व काशी प्रान्त के महामंत्री नीरज सिंह एडवोकेट ने किया। वहीं संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों तथा भावी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। इस मौके पर महामंत्री नीरज सिंह ने जनपद इकाई के पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा, क्रिया—कलापों तथा संगठन विस्तार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिये नियमित मासिक बैठकें आयोजित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही परिषद के विभिन्न आयामों एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु पदाधिकारियों को आवश्यक सुझाव भी दिये।
इस अवसर पर काशी प्रांत से भानु प्रकाश सिंह एडवोकेट, सुरेन्द्र नाथ शुक्ल, जनपद इकाई से अध्यक्ष रणंजय सिंह एडवोकेट, महामंत्री सुनील पांडेय, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, ज्ञानेन्द्र दूबे, अजीत सिंह, मंत्री रोहिणी पाण्डेय, आनन्ददेव तिवारी, संतोष विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अतुल सोनकर, हीरा पाण्डेय, रोहित प्रजापति, आयुष जायसवाल, विनय पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, अखिलेश तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना तथा अधिवक्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना रहा। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार एवं अधिवक्ता हितों से जुड़े विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त किये।
.jpg)