जौनपुर के श्री रामजानकी मंदिर के विकास को मिली रफ्तार, 1.34 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर स्थित श्री रामजानकी मंदिर के विकास के लिए वन्दन योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 34 लाख रुपये की परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के धार्मिक स्थलों का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा और जौनपुर में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह परियोजना जौनपुर की आस्था से जुड़े इस प्रमुख मंदिर को नया स्वरूप देगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम का संचालन सभासद नंदलाल यादव ने किया तथा अध्यक्षता कमलेश निषाद ने की। इस अवसर पर सुनीत प्रकाश श्रीवास्तव (पिंटू), अतुल सिंह काका, अरुण सिंह, कमल सिंह, गिरीश कुमार सिंह पप्पू, अतुल श्रीवास्तव, गौरव जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, बसंत प्रजापति, संतोष मौर्य, माधुरी गुप्ता, मिलन श्रीवास्तव, संदीप, सुप्रतीक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




