screenshot

मो. एजाजुद्दीन बने 'डॉक्टर', पूविवि से मिली पीएचडी की उपाधि

Bharat Ka News

 मो. एजाजुद्दीन बने 'डॉक्टर', पूविवि से मिली पीएचडी की उपाधि

जौनपुर। जौननपुर नगर के निवासी स्व. मोहम्मद हनीफ के पुत्र डा. मोहम्मद एजाजुद्दीन ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है। डा. एजाजुद्दीन ने टीडीपीजी कालेज में डॉ. जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में शोध कार्य पूरा किया। सफल शोध के उपरान्त उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी।

इस बाबत पूछे जाने पर डॉ. एजाजुद्दीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता, स्व. पिता मोहम्मद हनीफ तथा अपने शोध निदेशक डॉ. जय प्रकाश सिंह को दिया। साथ ही कहा कि परिवार और गुरुजनों के सहयोग व मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। भविष्य में वह आकाशगंगाओं, विभिन्न प्रकार के तारों तथा सूर्य पर गहन वैज्ञानिक अध्ययन करना चाहते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि उनका उद्देश्य खगोल विज्ञान से जुड़ी जटिल जानकारियों को सरल भाषा में आम लोगों तक पहुंचाना तथा इस क्षेत्र में शोध के माध्यम से नई उपलब्धियां हासिल करना है। उनकी इस सफलता पर शिक्षकों, मित्रों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!