प्रजापति समाज ने धूमधाम से मनायी भगवान दक्ष प्रजापति की जयन्ती
जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में चक्रदूत प्रजापति समाज के तत्वावधान में भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्रजापति महासभा जौनपुर के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि समाज यदि शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता को प्राथमिकता देगा तो वह दिन दूर नहीं जब प्रजापति समाज देश की दशा और दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सालिक राम प्रजापति ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिये शिक्षा को सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुये युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये प्रेरित किया। वहीं चक्रदूत प्रजापति समाज के उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ने कहा कि विभिन्न संगठनों में रहते हुए भी समाज हित के मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिये।
कार्यक्रम आयोजक एवं चक्रदूत प्रजापति समाज के संस्थापक महेन्द्र प्रजापति ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुये समाज की एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता विकलेश प्रजापति एडवोकेट, संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति, मुन्ना लाल प्रजापति, संगठन मंत्री संजय प्रजापति, उपाध्यक्ष अनिल प्रजापति, आदर्श प्रजापति, संतोष प्रजापति, विनोद प्रजापति, दीपक प्रजापति, सावन प्रजापति, विकास प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, सार्थक प्रजापति, सुतिछ प्रजापति, सुमन प्रजापति, सुषमा प्रजापति, प्रीति प्रजापति, पूजा प्रजापति, रीता प्रजापति, जय प्रजापति, पीहू प्रजापति सहित प्रजापति महासभा जौनपुर, चक्रदूत प्रजापति समाज एवं सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी, स्वजातीय बन्धु उपस्थित रहे।

.jpg)