screenshot

उपभोक्ता परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Bharat Ka News

 उपभोक्ता परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग


घरेलू सिलेंडर पर अतिरिक्त चार्ज की हो रही वसूली

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पर उपभोक्ताओं से अवैध रूप से 'ओवर रेटिंग चार्ज' वसूला जा रहा है। भारत गैस और इंडेन गैस एजेंसियों के डिलीवरी बॉय निर्धारित मूल्य से 20 से 25 रुपये अधिक मांग रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। शिकायतें मिली हैं कि डिलीवरी बॉय अक्सर सिलेंडर का बिल नहीं देते और अतिरिक्त पैसे नकद में मांगते हैं। वे यूपीआई जैसे ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करने से भी इनकार करते हैं। नियमानुसार 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की होम डिलीवरी पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता, क्योंकि डिलीवरी चार्ज पहले से ही सिलेंडर के दाम में शामिल होता है। महराजगंज के उपभोक्ता सचिन ने बताया कि भारत गैस सिलेंडर का दाम 1005 रुपये था, लेकिन डिलीवरी वाले ने 1020 रुपये लिए। मना करने पर अगली बार सिलेंडर देर से देने की धमकी दी जाती है। सवंसा के ललित कुमार ने भी इंडेन गैस के लिए निर्धारित मूल्य से 20-25 रुपये अधिक चुकाने की बात कही, जिसे उन्होंने मजबूरी बताया। इस संबंध में बदलापुर के तहसील आपूर्ति अधिकारी अभिनव मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि होम डिलीवरी पूरी तरह निःशुल्क है और कोई भी डिलीवरी बॉय अतिरिक्त पैसा नहीं मांग सकता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी गैस एजेंसियों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!