screenshot

समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा माननीय ज़िलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य जी के नेतृत्व में पूरे जनपद में शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालयों के समीप आयोजित किए कार्यक्रम

Bharat Ka News

 समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा माननीय ज़िलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य जी के नेतृत्व में पूरे जनपद में शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालयों के समीप आयोजित किए कार्यक्रम, शिक्षा विरोधी नीतियों पर सरकार को घेरा




जौनपुर, 05 सितंबर। समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री 

अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वर्तमान सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों को उजागर करते हुए बंद किए गए विद्यालयों को पुनः संचालित कराने का संकल्प लिया गया।
366 जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में माननीय पूर्व विधायक श्री मोहम्मद अरशद खान, जिला महासचिव श्री आरिफ हबीब एवं विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्री वीरेंद्र यादव जी के नेतृत्व में शहर के प्राथमिक विद्यालय गदन अर्जानी, प्राथमिक विद्यालय बाग हाशिम तथा प्राथमिक विद्यालय मिसिरपुर के समीप जनता के बीच शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वहीं 365 शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री श्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’ जी एवं विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्री मिथिलेश यादव जी के नेतृत्व में ग्राम चिल्हीरामपुर, सुइथाकलां, शाहगंज में बंद विद्यालय के समीप शिक्षक दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण विद्यालयों को बंद किया जाना गरीब, किसान, मजदूर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है।
367 मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय रामसहाय पट्टी, प्राथमिक विद्यालय रीठी एवं प्राथमिक विद्यालय सादात बिंदुली में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कहा गया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद विद्यालयों को उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त कर पुनः छात्रों को समर्पित किया जाएगा तथा सभी बच्चों को अच्छी, गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रमों में गुलाब यादव रीठी, दीपक विश्वकर्मा, अजय मौर्य, दिलीप प्रजापति, अशोक यादव नायक, गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, रमेश मौर्य, अमजद अंसारी, लाल मोहम्मद राईनी सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
जिला महासचिव श्री आरिफ हबीब ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति की बुनियाद है। सरकार को विद्यालय बंद करने के बजाय उनमें शिक्षक, संसाधन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। समाजवादी पार्टी शिक्षा के अधिकार और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
उक्त आशय की जानकारी जिला महासचिव श्री आरिफ हबीब ने दी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!