शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी जौनपुर ने मनाई डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती:- राकेश मौर्य
जौनपुर, 05 सितंबर। समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती समारोहपूर्वक जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में मनाई गई।
इसी अवसर पर सामाजिक न्याय एवं वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन और विचार आज भी समाज को ज्ञान, विवेक और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। शिक्षा किसी भी समाज के विकास की बुनियाद है और समाजवादी विचारधारा हमेशा शिक्षा को समान रूप से सभी तक पहुंचाने की पक्षधर रही है।
पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी ने सामाजिक असमानता, शोषण और अन्याय के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों के हक और सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले लोगों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में डॉ. राधाकृष्णन जी के शिक्षा संबंधी विचारों और बाबू जगदेव प्रसाद जी के सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, ज़िला सचिव गुलाब यादव रीठी, दीपक विश्वकर्मा, अजय मौर्य, लक्ष्मीशंकर यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, दिलीप प्रजापति, अशोक यादव नायक, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, मोहम्मद आमिर, रमेश मौर्य, रविन्द्र मौर्य, अमजद अंसारी सहित समाजवादी पार्टी के जिला पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
