screenshot

अंधेरे से घिरे कब्रिस्तान एवं कालोनियों में चमकीं 'हाई मास्क लाइटें'

Bharat Ka News

 अंधेरे से घिरे कब्रिस्तान एवं कालोनियों में चमकीं 'हाई मास्क लाइटें'

जौनपुर। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रयासों से शहर के दो प्रमुख इलाकों को अंधेरे से मुक्ति मिल गयी है। तारापुर कालोनी और हजरत हमजा चिश्ती स्थित कब्रिस्तान में हाई मास्क लाइटें लगने से स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कमेटियों में हर्ष का माहौल है।

बता दें कि तारापुर कालोनी स्थित दरगाह हजरत अब्दुल रहीम शाह (बाबा जी की कुटिया के पीछे गली नम्बर 4 के सामने) काफी समय से पर्याप्त रोशनी न होने के कारण स्थानीय लोग परेशान थे। सेक्रेटरी ताज मोहम्मद के विशेष और निरन्तर प्रयासों के बाद सांसद निधि से यहाँ भव्य हाई मास्क लाइट लगवाई गई है। लाइट चालू होने से अब पूरी गली और दरगाह परिसर रोशनी से सराबोर हो गया है।
दूसरी बड़ी राहत हजरत हम्ज़ा चिश्ती स्थित कब्रिस्तान को मिली है। कब्रिस्तान संरक्षण कमेटी के अनवारूल हक, अकरम मंसूरी, नूरुद्दीन मंसूरी और सभासद अबूजर शेख के विशेष माध्यम व प्रयासों से यहाँ भी हाई मास्क लाइट स्थापित की गई है। इस सराहनीय कार्य के लिए 'लावारिस लाश इंतजामिया कमेटी' (जो लावारिस शवों का अंतिम संस्कार व दफन करती है) ने सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का धन्यवाद किया। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि रात की दिक्कतें खत्म हो गयी हैं। पहले रात के समय आने वाले शवों को दफनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब पर्याप्त रोशनी होने के कारण रात के अंधेरे में भी काम पूरी सुगमता और सम्मान के साथ पूरा हो सकेगा। इस जनहित कार्य के लिए पूरी क्षेत्र की जनता ने सांसद और उनके सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

                                                   


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!