अंग्रेजी विषय में वन्दना को मिली पीएचडी की उपाधि, परिवार में छायी खुशी
जौनपुर। अंग्रेजी विषय में शोधरत वन्दना सिंह को पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्रदान की गई। उनके शोध का विषय "Art and Craft in the Major Novels of Henry James: A Critical Study" रहा जिसे विद्वानों द्वारा सराहनीय शोध कार्य माना गया। बता दें कि वन्दना जी ने अपना शोध कार्य डॉ. गौरवेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जो सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।वहीं इस बाबत पूछे जाने पर डा. वन्दना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सदस्यों को दिया। साथ ही विशेष रूप से अपने छोटे भाई सर्वेश सिंह का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि शोध कार्य के दौरान उनके सहयोग, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन ने इस उपलब्धि को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
वन्दना जी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य एवं शैक्षणिक जीवन में निरन्तर सफलता की कामना किया।
.jpg)