screenshot

आखिर कब सुधरेगी शास्त्री नगर मोहल्ले की दशा?

Bharat Ka News

 आखिर कब सुधरेगी शास्त्री नगर मोहल्ले की दशा?

हल्की सी बारिश से मोहल्ले में आ जाता है बाढ़!

बार—बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का निवारण नहीं, आखिर क्यों?
मोहल्लेवासियों ने एक बार पुन: जनप्रतिनिधियों का ध्यान कराया आकृष्ट
जौनपुर। जनपद के सदर विधायक विधायक गिरीश चन्द्र यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य का ध्यान विगत 6 वर्षों से शास्त्री नगर मोहल्ले जो मैहर देवी मंदिर मार्ग तक ले जाती है, की ओर आकर्षित कराया जा रहा है लेकिन मोहल्ले की समस्या जस की तस बनी हुई है।
पिछले दो दशक से इस मोहल्ले में होने वाले जलभराव की समस्या को लगातार मौखिक, लिखित सहित समाचार पत्रों के माध्यम से बताया जा रहा है लेकिन किसी का भी ध्यान इस समस्या की ओर नहीं जा रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों? पानी निकालने के बाद नाली में कूड़ा भरा रहता है। नगर पालिका के कर्मचारी आकर उस कूड़े को निकालकर सड़क पर रख देते हैं जिससे पानी बरसता है तो वही कूड़ा पुन: नाली में चला जाता है।
पिछले कई वर्षों से उपरोक्त समस्या से जूझ रहे लोगों का कहना है कि आखिर इतनी लापरवाही क्यों? बरसात के मौसम में लोगों को इस सड़क पर आवागमन करने में काफी दिक्कत होती है। लोग यही कह रहे हैं कि आखिर कब समाप्त होगी शास्त्री नगर मोहल्ले की उपरोक्त समस्या।
लोगों की मानें तो दुकान एवं मकान के अन्दर नाली का बदबूदार गन्दा पानी चला जाता है जिससे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दिन भर की बिक्री खत्म हो जाती है। आश्वासन देने के लिये सब लोग रहते हैं कि इस बार सही हो जायेगा लेकिन पिछले दो दशक से यह परेशानी ज्यों का त्यों बना हुआ है। इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। अभी चुनाव की प्रक्रिया जारी होगा तो वोट लेने के लिये सब इस रोड पर देखेंगे लेकिन इतनी बड़ी समस्या के निवारण करने की बात आती है तो किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। सदर विधयक एवं नगर पालिका अध्यक्ष इस समस्या पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देते दिख रहे हैं। क्या यहां पर रहने वालों की दिक्कत समाप्त नहीं होगी? क्या यहां पर लोग अपना जीवन यापन नहीं करते हैं? इस तरह की तमाम प्रश्नों को लेकर शास्त्री नगर मोहल्ले के लोग किसी सकारात्मक उम्मीद की बांट जोह रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!