जिलाजीत यादव सदैव अमर रहेंगे: जगदीश राय
इजरी गांव में मनाया गया शहीद का शहादत दिवससिरकोनी, जौनपुर। देश की सीमाओं व दुश्मनों से रक्षा करने वाले मरकर भी जिन्दा रहते हैं।उक्त बातें सिरकोनी विकास खण्ड के इजरी गांव के शहीद जिलाजीत के शहादत दिवस पर बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुये जफराबाद विधायक जगदीश राय ने कही। साथ ही आगे कहा कि हमारे सैनिक अपने जान की परवाह किये बगैर भारत माता की रक्षा के लिये 24 घण्टे तैयार रहते हैं। उनके बदौलत ही आज देश व देश के नागरिक सुरक्षित हैं। हमें उन शहीदों के बलिदान को याद करके देश को आगे बढ़ाने का काम करना होगा। यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान शहीद की मां उर्मिला, छह वर्षीय पुत्र जीवांश व पत्नी पूनम ने जब शहीद को पुष्प अर्पित किया तब सभी आंखें नम हो गयीं। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, नन्द लाल यादव, अशोक यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षादि् डा. ब्रजेश यदुवंशी ने किया।
इसके पहले सभी अतिथियों ने शहीद जिलाजीत यादव की मूर्ति पर हार-फूल चढ़ाकर माल्यार्पण करते हुये नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में भूतपूर्व सैनिकों दिनेश यादव फौजी व केके सिंह के नेतृत्व में जिलाजीत यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाजीत यादव को श्रद्धांजलि देने के लिये सरस्वती निकेतन इण्टर कालेज के बच्चों ने रैली निकाली। रैली में जिलाजीत अमर रहे के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर दिनेश यादव, उमाशंकर पाठक, अनद्रेश यादव, अजय सिंह, अनिल यादव, शिवसंत यादव, विनय कुमार, फिरतू यादव, बेचन यादव, ऋषि यादव एडवोकेट संस्थापक समाजवादी कुटिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)