देश की शान है तिरंगा: राजेश वैश्य
विद्यालय में तिरंगा मेले का हुआ आयोजनधर्मापुर, जौनपुर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय उत्तरगावां में तिरंगा मेले का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ बीडीओ कृष्ण मोहन यादव एवं बीईओ राजेश वैश्य ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। तिरंगा मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक कलाकृतियां, पोस्टर सहित अन्य रचनात्मक सामग्री तैयार कर उनका प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से जुड़ी रचनाओं और गतिविधियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। अन्त में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिनाथ यादव एवं शिक्षकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. सिद्धार्थ सिंह, शशिकान्त यादव, नेहा सिंह, कमलेश यादव, सोनल विश्वकर्मा, सीमा, सुजीत कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
.jpg)