screenshot

राजस्व कार्यों, आपदा प्रबन्धन एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

Bharat Ka News

 राजस्व कार्यों, आपदा प्रबन्धन एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

जौनपुर। राजस्व कार्यों, आपदा प्रबन्धन तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई जहां विभिन्न विभागों एवं पटलों पर संचालित कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लम्बित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में संग्रह कार्यालय, नजारत सहित विभिन्न पटलों पर लम्बित ऑडिट आपत्तियों की समीक्षा की गयी। सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लम्बित ऑडिट आपत्तियों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाय। साथ ही धारा-33, धारा-34, धारा-24 एवं धारा-67 से संबंधित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
उपजिलाधिकारियों को राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान राजस्व बड़े बकायेदारों से वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। अमीनों के कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि अमीनों के माध्यम से राजस्व वसूली कराया जाय। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
बैठक में एंटी भू-माफिया अभियान की भी समीक्षा की गयी। उपजिलाधिकारी को सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक के दौरान ऑडिट आपत्तियां लम्बित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
अन्त में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा किया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!