गहना कोठी परिवार ने शान से फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा भारत माता का जयघोष
जौनपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को जौनपुर की ऐतिहासिक हवेली गहना कोठी में गहना कोठी परिवार की ओर से धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं व्यापारी विनीत सेठ ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान किया। इस दौरान भारत माता के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। गहना कोठी परिवार की ओर से उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों का सम्मान किया गया।
समारोह में परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।






