screenshot

स्वतंत्रता दिवस पर सपा ने शहीदों को किया नमन, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

Bharat Ka News

 स्वतंत्रता दिवस पर सपा ने शहीदों को किया नमन, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प


bharatka news;जौनपुर। समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह मनाया गया। जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने ध्वजारोहण किया, जबकि नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में राष्ट्रगान हुआ।

इसके बाद जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि देश की आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने की बात कही।
गोष्ठी को पार्टी के कई पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन करते हुए सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। समारोह में पार्टी के पदाधिकारी, नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!