चकपटैला में कब्रिस्तान की भूमि का राजस्व विभाग ने किया सीमांकन
तेजस टूडे सं.बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकपटैला गांव में राजस्व विभाग की टीम ने कब्रिस्तान की भूमि का सीमांकन कर उसे चिन्हित किया। बता दें कि गांव निवासी मोहम्मद शाहिद अली ने जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर के समक्ष ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन पत्र देकर कब्रिस्तान की भूमि गाटा संख्या 353 का सीमांकन कराने की मांग की थी।
आवेदन के क्रम में हल्का लेखपाल अजय पांडेय राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कब्रिस्तान की गाटा संख्या 353 की भूमि का स्थलीय सीमांकन कर चिन्हांकन कराया। सीमांकन के बाद निर्धारित स्थान पर पत्थर के खंभे लगाकर भूमि की सीमा स्पष्ट की गई।
इस दौरान आवेदनकर्ता मोहम्मद शाहिद अली, मुस्तफा कुरैशी, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र मौर्य, मो. सलीम अहमद, मकबूल अली, मंजूर अली, दानिश, रिजवान अहमद, नसरुल्लाह अली, अलाउद्दीन, ललता यादव, कलीम अहमद, अतुल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राजस्व विभाग की ओर से की गई सीमांकन की कार्रवाई सभी की सहमति एवं सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
.jpg)